
हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष बागपत में आयोजित किसान स्वाभिमान महापंचायत में शामिल हुए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद बागपत के गांव बामनौली में मंगलवार को आयोजित किसान स्वाभिमान महापंचायत में हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पटका पहनाकर स्वागत किया।
किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें और उनकी आने वाली पीढ़ी को कमजोर करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा है कि जो किसान अपनी जमीन पर खेती-बाड़ी कर फसल को उपजाऊ बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। आज उसी किसान की जमीन को मोदी सरकार औने पौने दाम में खरीद कर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाकर देश के किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।उन्होंने दावा किया कि वर्ष-2027 के विधानसभा चुनाव में बनारस की सभी 8 सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का परचम लहराने जा रहा है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कंप्रोमाइज पीएम साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी अगर चाहते, तो इज़रायल और ईरान के युद्ध को रुकवा सकते थे लेकिन उन्होंने देश के अपने अमीर उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए युद्ध न रुकवा कर देश की जनता को सबसे बड़े आर्थिक संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा है कि गत 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सिर्फ लाइन में लगाने का काम किया है।
इस दौरान जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव/ मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52































