
दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में दो ट्रैक्टरों की मंगलवार को हुई आमने-सामने की भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। दोनों ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर के चालकों में जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस, राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को सुलझाया।
जैसे ही दोनों ट्रैक्टर एचपी पेट्रोल पंप के पास से नयाबांस आने वाले रास्ते पर पहुंचे तो दोनों की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। महिंद्रा ट्रैक्टर और आयशर ट्रेक्टर की भिड़ंत के दौरान ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आयशर ट्रैक्टर सरसों निकालने की मशीन और मजदूरों के साथ नयाबांस की ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों ट्रैक्टर चालकों में विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को सुलझाया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































