
👁 245 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित रेगुलेटर फैक्ट्री में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जनपद गौतम बुद्ध नगर से आई टीम ने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे मे ले लिया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी व प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। जीएसटी विभाग की टीम ने आवाजाही पर रोक लगा दी और टैक्स इनवॉइस, आईटीसी, स्टॉक आदि की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह छापा मार कार्रवाई हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित रेगुलेटर की फैक्ट्री में की गई है।
































