
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन समाज सेविका निर्मल शर्मा और इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा आशा गुप्ता महाविद्यालय के सचिव प्रेम कुमार गुप्ता प्राचार्य डॉ निशा गर्ग डॉ मंजू जैन डॉ प्रीति कौशिक ने दीपक प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तनिष्क और कनिका ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत से स्वागत किया। ज्ञानती खुशी खनक के देशभक्ति नृत्य ने उत्साह भर दिया। आज के दौर में फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन से होने वाली हानियों पर केंद्रित नाटक से अंजलि, सोफिया, अंशु, रश्मि, गरिमा, सुहानी ने सबको प्रेरित किया। डिंपल गुंजन, पूर्णिमा ने मोबाइल के हानि लाभ पर आधारित नाटक से समाज को जागृत करने का प्रयास किया। लोक संस्कृति के साथ-साथ लोकगीतों के लुप्त होती परंपरा को फिर से जीवंत करने के लिए शिवानी, गौरी, रमा, छवि, इंशा ने लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन और सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुति बी ए की मुस्कान द्वारा की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशि शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार किया। कार्यक्रम में डॉ चेतना तायल स्वर्णालता सिंह, अर्चना यादव, शाहनवाज, ललित गुप्ता, चंचल, साक्षी, होराम, मंजू एवं समस्त स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464































