
डीएम ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के 11 बच्चों को उपहार दिए
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय कक्ष में पी0एम0 केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के 11 बच्चों को उपहार दिए गए। जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता की और उनको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिये संबंधित को निर्देशित किया । बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा एन0आर0सी0 में रहने वाले 15 बच्चों को पोषण किट प्रदान की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखरेख में सहायता मिले। इस दौरान स्मिता सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, सतीश कुमार डी0पी0एम0, डॉ0 मंयक चौधरी, मनीष द्विवेदी संरक्षण अधिकारी, नेहा त्यगी जिला समन्वयक, राकेश कुमार आदि मौजूद रहें।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52































