
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ पर स्थित देवनंदनी फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने सड़क को अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है। हालात यह है कि यहां से गुजरने में एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। वाहन फंस जाते हैं जिसकी वजह से क्षत्रवासी बेहद परेशान हैं। लोगों ने मामले में सड़क को अवैध पार्किंग के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे की यह सड़क अक्सर यू-टर्न लेने के लिए काम आती है। यहां से एंबुलेंस के साथ-साथ अस्पताल आने जाने वाले लोग बड़ी संख्या में गुजरते हैं। क्षेत्रवासी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां पर अवैध रूप से वाहन खड़े होने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























