
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के धनौरा कट के पास अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली युवक के ऊपर गिर गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अटोला के सुरजीत सिंह ने बताया कि 20 मार्च को अपने बेटे निशांत के साथ आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। सुबह करीब 5:45 बजे जब देहात क्षेत्र में धनौरा कट के पास पहुंचे तभी अचानक ट्रॉली के पहिए में पंचर हो गया। इसके बाद निशांत ट्रॉली में जैक लगाकर पंचर लगाने लगा। पीछे से ऑटो चालक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रॉली असंतुलित होकर निशांत के ऊपर गिर गई। निशांत घायल हो गया। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से घायल निशांत को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























