
पिलखुवा: टोल पर फायरिंग की अफवाह पर दौड़ी पुलिस, सूचना निकली आधारहीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर फायरिंग की अफवाह की जांच के लिए पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि यह एक आधारहीन सूचना है। हालांकि फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया लेकिन मामला फर्जी मिलने पर पुलिस टीम लौट आई।
छिजारसी टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में अफवाह फैल गई कि छिजारसी टोल प्लाजा पर फायरिंग हुई है। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच की तो किसी संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि सूचना आधारहीन थी और किसी ने अफवाह फैलाई थी। हालांकि पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






























