
पुष्प वर्षा कर मां चंडी पालकी का स्वागत, जानिए रविवार का रुट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के तीसरे दिन मां चंडी जी की पालकी यात्रा शनिवार को जिस भी मार्ग से निकली नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार की भोर में मां चंडी जी पालकी का श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई फिर समिति के सेवादारों ने पालकी को अपने-अपने कंधे पर धारण किया। चंडी मैया की जय के उद्घोष के साथ सेवादार पालकी यात्रा को चंडी मंदिर से लेकर अतरपुरा चौपला, तहसील, रघुवीर गंज, शांति विहार, मधुबन कालोनी से होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम किया। मां चंडी जी की पालकी जिस भी मार्ग से निकली घरों के बाहर पूजन सामग्री को लेकर खड़े इंतजार कर रहे भक्तों ने पालकी का पूजन किया और महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। महंत रविंद्र उर्फ पोपट, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, संजय अग्रवाल, दीपेश गर्ग, आकाश जिंदल, मनु गर्ग, अखिल, महेश, अनुराग शर्मा, चिराग, कुश, संदीप आदि उपस्थित रहे।
रविवार 22 मार्च को यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर चमन डेरी वाली गली, टेगोर शिक्षा सदन स्कूल, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर से होते हुए चंडी मंदिर विश्राम करेंगी।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288






























