
एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल का दाम पहुंचा 103.05 रुपए प्रति लीटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दामों में शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी से एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल करीब 103.05 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को हापुड़ में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम करीब 101.06 रुपए प्रति लीटर थे। शुक्रवार की सुबह 1.99 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद एक्स्ट्रा प्रीमियम के दाम 103.05 रुपए पहुंच गए। बता दें कि एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन है। इसमें 91 से अधिक ऑक्टेन रेटिंग होती है। वहीं पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद हापुड़ में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























