
वैद्य राजपाल की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले के 40 वर्षीय वैद्य राजपाल का शव कब्रिस्तान में तारों पर पड़ा मिला था जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर के समरभान ने बताया कि 18 मार्च की सुबह उसके पिता राजपाल सिंह का शव कब्रिस्तान के पास अहाताबस्तीराम के मनोज के खेत में लगे कटीले तारों पर मिला था। पुत्र का आरोप है कि उसके पिता की पीट-पीट कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























