
संदेश संस्था ने गोद लिए 150 मरीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान में जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय जी के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान में समय समय पर सहयोग करते रहे हैं इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ कि संस्था सन्देश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोलाना पर 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण किया।
इस अवसर पर संस्था के कॉर्डिनेटर सुमित कुमार राणा ने कहा कि हमारी संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग करती रहेगी कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोलाना अधीक्षक डॉ0 रोहित मनोहर सिंह जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

































