
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन अधिकारी डॉ. शशी शर्मा ने सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से शिविर के प्रथम सत्र की शुरुआत की। सर्व प्रथम सत्र में डॉ. प्रीति कौशिक जल ही जीवन और 2047 तक भारत के विकास संबंधी सरकारी योजनाओं विषय पर संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।
मंजू जैन ने जल संरक्षण के विषय और प्राचार्य डॉ. निशा गर्ग ने 2047 तक भारत विकास संबंधित सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. चेतना तायल और स्वर्णलता सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में पूर्णिमा, अंजलि, जेबा, सुहानी, टीना, ज्ञानती दोनों प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में ITS इंस्टिट्यूट गाजियाबाद से गौरव सैनी और स्नेहा सिंघल ने स्वयं सेविकाओं को भविष्य के लिए नये आयाम संबंधि जानकारी देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शाहनवाज, ललित गुप्ता, चंचल, साक्षी, होराम, मंजू, खूबकला आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























