
माता-पिता के साथ पुत्र व पुत्रवधू ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जयकेश त्यागी ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर घर में घुसकर उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि पुत्र और पुत्रवधू ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्र के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
जयकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा बंटी उर्फ विजय त्यागी व पुत्रवधू रेशु त्यागी हापुड़ नगर में रहते हैं। 16 मार्च की रात करीब 8:00 बजे उनका बेटा और पुत्रवधू गांव स्थित घर पर आए थे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनके व उनकी पत्नी को जमकर पीटा और वहां से चले गए। 17 मार्च की रात करीब 11:00 बजे दोबारा उनका पुत्र व पुत्रवधू उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज कर उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे जिससे वह दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






























