
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हुआ बदलाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार आज भी जनपद हापुड़ में सुबह से ही बारिश हो रही है। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की बात करें तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर कर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी चटक धूप तो कभी तेज बारिश, तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































