
👁 26 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ARTO विभाग द्वारा गुरुवार को हापुड़ में नियमों के विपरीत चल रहे स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया जिसमें विभिन्न स्कूलों पर जाकर प्रवर्तन टीम स्कूली बसों / वैन की स्कूली वाहन नियमावली में दिये गये मानक के अनुरूप वाहनों का निरीक्षण किया। पिछले कुछ दिनों से चल रहे अभियान के तहत अबतक कुल 89 वाहनों का निरीक्षण किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मानक के विपरीत पाये जाने पर 9 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा एक स्कूली वाहन को निरूद्ध किया गया। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























