
चोरी की वारदात में बाबरिया गैंग का हाथ,एक पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए बावरिया गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण, ताला तोडने मे प्रयुक्त एक लोहे की रॉड व एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस ने बतारा कि गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र निवासी सिल्वर सिटी गाजियाबाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रैकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते थे।आरोपियो ने थाना क्षेत्र पिलखुवा, बाबूगढ़ मे भी चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























