
श्री हरमिलाप मंदिर का वार्षिकोत्सव 31 मार्च से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नई शिवपुरी में स्थित श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 53 वां वार्षिक महोत्सव 31मार्च से 1 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर मिशन के अनुयायी दिन रात जुटे है। श्री हरमिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर न्यू शिव पुरी का 53 वां वार्षिक महोत्सव 30 मार्च दिन मगलवार से 1 अप्रेल दिन बुधवार तक हरिद्वार से श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। 31 मार्च मंगलवार की सुबह गुरु गाथा का पाठ उसके उपरांत संतो द्वारा सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा व 31मार्च की शाम को दिल्ली से लोकप्रिय भजन गायक एक शाम ठाकुर जी के नाम मौज फकीरा दी भैया मनीष चौहान और भैया दीपेश सुनेजा द्वारा गुरु भक्ति और राधा रानी के भजन सुनाकर भक्तो को भक्तिरस का रसपान कराएगे।एक अप्रैल दिन बुधवार को सुबह गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला जाएगा उसके उपरांत हापुड़ मेरठ दिल्ली स्याना अम्बाला करनाल की संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन का आयोजन और संतो द्वारा सत्संग आयोजित किया जाएगा उसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिल्ली मेरठ पानीपत अंबाला खुर्जा स्याना बुलंदशहर और आसपास की संगत पधार रही है अंबाला से श्री श्री 108 गीता बहन जी महाराज पानीपत से श्री श्री 108 कांता बहन जी महाराज और साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























