
प्लॉट का बैनामा करने के नाम पर 10.50 लाख हड़पने का आरोप
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव उदयपुर की रहने वाली कविता शर्मा पत्नी निर्मल शर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उनसे रुपए तो ले लिए लेकिन प्लॉट का बैनामा नहीं कराया। ऐसे में उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वह न्याय के लिए भटक रही है। अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।
कविता शर्मा ने बताया कि उनका बाबूगढ़ क्षेत्र में एक प्लॉट का सौदा परिचित के माध्यम से हुआ। इसके बाद उन्होंने 10,52,000/- रुपए आरटीजीएस के माध्यम से प्लॉट मालिक को दे दिए लेकिन तय तारीख के बावजूद भी बैनामा नहीं हुआ। उनके साथ ठगी की गई है। पीड़ित पक्ष ने मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






























