
सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के लिए हुआ सत्र का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के मुंह का कैंसर जोकि महिलाओं में होने वाला दूसरे नंबर का कैंसर है। इसके बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। ऐसे में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के टीकाकरण के लिए जनपद हापुड़ में सत्र का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में जिलाध्यक्ष भाजपा कविता माधरे को वैक्सीन कैंप के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया गया। बता दें कि सर्वप्रथम एचपीवी की वैक्सीन 14वां जन्मदिन पूर्ण कर चुकी और 15वां जन्मदिन नहीं हुआ है उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























