
👁 45 views Views
हत्या के प्रयास में दो सगे भाइयों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):न्यायालय ने हत्या के प्रयास के आरोपी दो सगे भाईयों को दोषी मानते हुए 10-10 वर्ष कारावास व 21-21 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से वार करने के मामले में दो आरोपियो को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास व 21,000- 21,000/- रुपये (कुल 42,000/-रुपये) के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।
अभियुक्त गांव सबली के विकास व मोनू है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096





























