
👁 132 views Views
हापुड़: पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है जो लगातार अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867




























