
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा प्रदेश हाई कमान से अनुमति मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने भाजपा जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी। भाजपा जिला कार्यसमिति में श्यामेंद्र त्यागी को तीसरी बार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं 11 साल से जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रहने वाले कपिल सिंघल को इस बार जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राहुल उपाध्याय भी जिला महामंत्री बने।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे की टीम में जिला उपाध्यक्ष राजसुंदर तेवतिया, पवन सैनी, मनोज गौतम, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, पायल गुप्ता, जयभगवान शर्मा, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, नरेश गुर्जर, नवीन तोमर, संगीता पुरुषोत्तम, अमित शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, सन्नी तोमर, हितेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल, जिला सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी को बनाया गया।
वहीं, कार्यालय मंत्री राजीव शर्मा, जिला कार्यालय सह मंत्री मुदित यो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित नागर और कृष्ण कुमार, जिला संयोजक सोशल मीडिया जतिन साहनी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया हरवीर लोधी और पीके शिशोदिया, जिला संयोजक आईटी विभाग संजय तोमर, सह संयोजक गोविंद राघव व विपुल अग्रवाल को बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर पार्टी के आगामी कार्यक्रम और 2027 के विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। ताकि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बन सकें।
जिला उपाध्यक्ष बनने पर मिली बधाई
जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान को उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने जमकर बधाई दी। जय भगवान शर्मा का कहना कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























