
भाजपा जिला कार्य समिति में दिखाई देंगे नए चेहरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा 2027 के चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति संगठन की मजबूती पर बल दे रही है। हापुड़ जिले की भाजपा कार्य समिति नवरात्रों में घोषित होगी।
बताते हैं कि हापुड़ जिले में भाजपा कार्य समिति को अंतिम रूप देने से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा हाई कमान ने गत विधानसभा चुनाव, जिला पंचायत चुनाव व नगर पालिका तथा नगर पंचायत के चुनाव परिणाम व संगठन की उस समय की स्थिति पर गहन विचार किया है। साथ ही ऐसे लोगों के समाज में वजूद को भी परखा है जो गत कई सालों से संगठन में कुंडली मारे बैठे हैं। इस बार जिला भाजपा संगठन में 21 पदाधिकारी होंगे जिनमें 7 महिलाएं होंगी।
भाजपा संगठन में नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई बताते हैं। प्रदेश संगठन ने जिला कार्य समिति सूची को फाइनल कर दिया है जिसकी घोषणा नवरात्रों में हो सकती है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























