
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण दो घरों में आग लग गई। इस दौरान आधा दर्जन पशु जलकर जख्मी हो गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
मामला शनिवार की देर रात करीब 2:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है जब गांव पूठ में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। इसके आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। आग के तांडव के कारण लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आधा दर्जन पशु जलकर पूरी तरह जख्मी हो गए।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























