
पिलखुवा: दो पक्षों में मारपीट की वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिन्द्वान में बीती रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और गाली-गलौज व मारपीट हुई जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला बीती देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि लाठी-डंडे लेकर लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





























