
👁 3 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में थाना परिसर के पास कबाड़ में गुरुवार को अचानक आग लग गई। कबाड़ के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे काला धुआं फैलने लगा जिससे लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब कबाड़ के ढेर में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग लगने से चारों ओर काला धुंआ उड़ने लगा। इस दौरान क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























