
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उत्कर्ष सिंघल, पूर्व सैनिक भारतीय सेना सत्यपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नीतू राजपूत, मनोज अत्रे, दीपेंद्र, समाजसेविका ज्योति सिंह, शिक्षिका श्रीयांशी अग्रवाल आदी उपस्थित रहे। सभी स्थान पाने वाले छात्र-छात्रों को पुरस्कार वितरण कर हर्ष जाहिर किया और छात्रों को बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मनोज अत्री ने सभी शिष्यों को विद्यालय में दिए जाने वाले संस्कारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। श्रीयांशी ने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि सभी को गुरु के बताए संस्कार, शिक्षा एवं अनुशासन अपनाना चाहिए। इस अवसर पर तालियों के साथ छात्रों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012


























