
👁 22 views Views
डीजी ट्रेनिंग ने किया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत बने पुलिस प्रशिक्षण केंन्द्र का भ्रमण कर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण दिनचर्या की जानकारी की तथा प्रशिक्षण केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं जैसे- बैरिक, मैस, क्लास रूम, मनोरंजन कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर साफ-सफाई, खाने की गुणवत्ता आदि को चेक किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























