
सबली गेट के सामने अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि एचपीडीए की सांठगांठ न हो तो किसी की क्या मजाल कि वह एक भी ईंट रख ले परंतु हापुड़ में तो निर्माण चल रहे हैं।
हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के ठीक सामने एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले अनुमति के बिना बेसमेंट बनाया गया और फिर उसी पर प्रथम मंजिल का निर्माण कराया गया। प्रथम मंजिल 4-5 फुट का छज्जा सड़क की ओर निकालकर दूसरी मंजिल का लेंटर डालने की तैयारी है।
मानक के विपरीत बनने वाले इस व्यवसायिक में लगाए निर्माण सामग्री पर जीएसटी भी अदा नहीं किया गया है और ब्लैक मनी को खपाया जा रहा है।
निर्माणाधीन भवन के सामने से गुजर रही दिल्ली रोड से संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। पहले यह नियम था कि सड़क के मध्य भाग से 60 मीटर की दूरी पर ही भवन निर्माण किया जा सकता है और न्यायालय के आदेश पर यह दूरी 75 मीटर हो गई है। अब यह निश्चित है कि जब इस भवन में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होगी तो यातायात में व्यवधान पैदा होना निश्चित है। सरकार को इस और ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली करनी चाहिए।


























