
👁 92 views Views
हापुड़: कार सवार दबंगों ने छात्र के साथ की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर कार सवार दबंगों ने स्कूली छात्र की पिटाई की। घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि एक छात्र जिम जा रहा था। तभी कार सवारों ने पीड़ित छात्र को रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौज किया। यह घटना चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए जो कैमरे में कैद हो गए।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























