
👁 18 views Views
गढ़ टोल के खिलाफ आमरण अनशन, अन्न जल का त्याग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थापित टोल प्लाजा के खिलाफ आमरण अनशन शुरू हो चुका है। समाजसेवी पंकज लोधी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक टोल प्लाजा नहीं हटेगा तब तक अनशन खत्म नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने अन्न जल का त्याग कर दिया है और गढ़ टोल प्लाजा के खिलाफ आवाज उठाई है। समाजसेवी पंकज लोधी का कहना है कि यह टोल प्लाजा अवैध रूप से स्थापित किया गया है। भारत के राजपत्र में अवैधानिक रूप से ब्रजघाट को गांव दर्शाकर टाल स्थापित कराया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























