
हापुड़: जहां नशेड़ियों का लगता है मेला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ में शाम के वक्त नशेड़ियों के कई स्थानों पर मेला सा लगता है परंतु रोजाना शाम के वक्त फ्रीगंज रोड पर नशेड़ियों व शराबियों के मेले ने राहगीरों को परेशान कर रखा है।
फ्रीगंज रोड के ज्ञान लोक के गेट से लेकर रेलवे पार्क तक दर्जनों ठेले सड़क किनारे खड़े होते हैं। कई ठेले तो तिरपाल आदि से आधे इस प्रकार ढके होते ताकि कोई उनकी गतिविधि न देख सके।
इन ठेलों पर अंडे,चाय, नमकीन आदि की बिक्री की आड़ में शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री होती है और अनेक लोग झूमते नजर आएंगे। अब तो बाइक व कार सवार भी इन ठेलों के इर्द-गिर्द जाकर रुकने लगे और एक मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो जाता है।
ठेलो पर प्लास्टिक के गिलास में ग्राहकों को खुलेआम धड़ल्ले से शराब परोसी जाती है। यह शराबी राहगीरों पर फब्तियां कसने से नहीं चूकते।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका हापुड़ के गेट के सामने एक पेड़ के नीचे बड़ी छतरी लगाकर शराब बेची जाती है। कोठी गेट, देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे ठेलो पर धड़ल्ले से शराब परोसी जा रही है। नागरिकों ने शराब के अवैध धंधेबाजो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























