
भाजपा नेता पर तमंचे से फायर बाल बाल बचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खेत पर बाउंड्री को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने भाजपा नेता दीपक भाटी पर फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी नत्थू सिंह व उसके दो बेटों पवन व सोनवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सिंभावली के हरोड़ा मोड़ के निवासी व भाजपा नेता दीपक भाटी के सिंभावली बाईपास के निकट खेत है जिसकी उन्होंने रेडीमेड बाउंड्री कराई थी। दीपक भाटी के खेत के बराबर में गांव बढ़डा के नत्थू सिंह के खेत हैं। आरोप है कि उन्होंने लेबर को डरा धमका कर लेबर को भगा दिया और कार्य को रोक दिया।
दीपक भाटी जब अन्य लोगों के साथ खेत पर जानकारी करने गए तो आरोपी मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी नत्थू सिंह ने अपने बेटे पवन से गोली मारने को कहा और पवन ने तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली दीपक के कान के बराबर से निकल गई और वह बाल बाल बच गए।
पुलिस आरोपी नत्थू सिंह व उसके दोनों बेटे पवन व सोनवीर की तलाश कर रही है पुलिस ने बीएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3), 324 (4) तथा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288






























