
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में उस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। जब परिजनों ने चिकित्सकों व अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने गर्भवती महिला के प्रसव के बाद बताया कि लड़का हुआ है और लड़की थमा दी। ऐसे में परिजनों ने जमकर हंगामा कर बच्चा बदलने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
आपको बता दें कि गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को प्रसव के बाद चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि लड़का हुआ है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने लड़की दी तो परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने बच्चा बदला है। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























