
UPSC में चयन होने पर शिवानी को मिली शुभकामनायें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा शिवानी त्यागी का यूपीएससी में चयन हो गया है। विद्यालय के 2016 बैच की छात्रा शिवानी त्यागी ने देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- 2026) सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया और विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
शिवानी त्यागी अपने छात्र जीवन से ही मेधावी, परिश्रमी, अनुशासित एवं प्रतिभावान छात्रा रहीं है ।उन्होंने अपनी लगन, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए इस कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। इस अवसर पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























