
👁 13 views Views
पंजाबी समाज 14 व15 मार्च वृंदावन में होगा एकत्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने सोमवार को हापुड में बताया कि राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 14 व 15 मार्च को वृंदावन में आयोजित की गई है।बैठक में देश के हर राज्य से पंजाबी समाज के लोग पहुंचेंगे जो समाज की एकता का परिचय होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड ,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान ,हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश भोपाल हैदराबाद जमशेदपुर उत्तर प्रदेश आदि जगह से पंजाबी समाज के लोग शिरकत करेंगे।
बैठक में पंजाबी समाज की राजनीति में उपेक्षा,संगठन के बिस्तार व मजबूती पर विचार होगा।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867




























