
अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में अतिक्रमण चरम पर है। ऐसे में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। पुलिस बल क्षेत्र में उतरा और अतिक्रमणकारियों को जमकर सबक सिखाया। पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई दुकानदारों ने तो आधे से ज्यादा दुकान को बाहर निकाला हुआ है जिनके खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस की सख्ती के आगे अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गए जिन्होंने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण होगा तो पुलिस का चाबुक चलेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























