
महिलाओं ने मां शीतला से मांगी निरोगी परिवार की दुआएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसौड़ा पर्व सोमवार को हापुड में महिलाओं ने धूमधाम से धार्मिक परम्पराओं मान्यताओ के अनुसार मनाया। महिलाओं ने मां शीतला का पूजन कर शीतला माता से परिवार को निरोगी रखने की कामना की।
वैसे तो बसोड़ा पर्व पर होली के बाद आने वाले सोमवार से ही शुरु हो जाता है, परंतु यह मान्यता है कि जिस दिन का होली पर्व होता है, अगले सप्ताह उसी दिन का बसोड़ा मनाया जाता है। घर-घर महिलाओं के रविवार को भोजन तैयार किया और बासी भोजन व पूजा सामग्री को लेकर महिलाएं सोमवार को हापुड के शिवपुरी में स्थित मां शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने शीतला मां का जलाभिषेक कर बासी भोजन, बुरकले आदि अर्पण किए। महिलाओं ने मां शीतला से परिवार को निरोगी रखने तथा देश को विकास की ओर ले जाने की कामना की।महिलाओ ने श्रध्दापूर्वक दान भी किया और बच्चों ने बाजार में खूब चाट पकौड़ी उड़ाई तथा खिलौने आदि खरीदे। मां शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पुलिस मुस्तैद दिखाई दी।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























