
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरोना वालियंटर का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ई हापुड़ न्यूज़ ने हापुड़ की एक ऐसी महिला शख्सियत को स्मृति चिन्ह व पटका भेंट कर सम्मानित किया जिसने विषम परिस्थिति में भी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया। यह शख्सियत है गरिमा त्यागी।
यदि यह कहा जाएगी गरिमा त्यागी शिक्षा, समाज सेवा और साहित्य तथा फोटोग्राफी का एक संगम है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। कोरोना कल में जिस अदम्य साहस के साथ कोरोना के सील इलाकों में जाकर पीड़ित लोगों को दवाइयां तथा बेसहारा लोगों के द्वार तक राशन पहुंचा उसने गरिमा को एक नई पहचान दी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी शख्सियत को सम्मानित कर ई हापुड़ न्यू स्वयं को गौरान्वित महसूस करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























