
विजय हत्याकांड: फरार दो आरोपी पुलिस शिकंजे से दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के अवसर पर हुई 40 वर्षीय विजय केवट की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा, बाइक, दो कारतूस बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर है। पुलिस ने गांव आलमनगर निवासी आशु को शेरपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
आशु ने बताया कि घटना के समय उसके साथी अमित मावी और तेजिंदर उर्फ तेजी निवासी बुलंदशहर भी मौजूद थे। बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें गुस्से में आकर फायरिंग की गई। पुलिस शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706




























