
खेलते-खेलते खुले नाले में गिरी ढाई साल की बच्ची की हुई मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में बच्चों के साथ खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची खुले नाले में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने मामले में जिम्मेदारों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
गांव सपनावत निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने एक नाला खुला हुआ है। नाले के आसपास उनकी ढाई साल की बच्ची सिद्धि व पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे खेल रहे थे। शुक्रवार की शाम छह बजे उनकी बेटी सिद्धि पड़ोसी बच्चों के साथ नाले में गिर गई लेकिन किसी को पता नहीं चला जब काफी देर तक बच्ची का सुराग नहीं लगा तो उसे तलाशा। बच्ची पानी में दिखाई दी। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सिद्धि को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से मां काजल, दादा राम अवतार, दादी गुड्डी देवी, ताऊ कपिल, ताई कमल, पिता गौरव का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























