
श्री पंचायती गौशाला का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया, आय-व्यय का ब्योरा पढ़कर सुनाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला हापुड़ की साधारण सभा रविवार को आयोजित हुई। बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा विपुल अग्रवाल द्वारा साधारण सभा में पढ़कर सुनाई गया। इसके पश्चात पंचायती गौशाला हापुड़ का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर पराग, अतिथि के रूप में दीपक अग्रवाल माइक्रोप्लेक्स शामिल हुए जिन्हें पटका पहनाकर व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, मंत्री सचिन गोयल, वरिष्ठ प्रधान राजीव गर्ग, वरिष्ठ उप मंत्री वैभव गुप्ता, लेखा निरीक्षक विपुल अग्रवाल, कनिष्ठ उप प्रधान संजीव कुमार, उप मंत्री विभोर आदि उपस्थित हुए।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288




























