
👁 25 views Views
ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस में सात मार्च से 13 मार्च तक और दिल्ली से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली में 10 से 16 मार्च तक एक एक स्लीपर कोच लगाकर संचालन होगा।
वहीं अयोध्या एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से नौ से 15 मार्च तक व दिल्ली से अयोध्या कैंट को जाने वाली आठ से 14 मार्च तक वाली ट्रेन में एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























