
👁 25 views Views
तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना : तहसील क्षेत्र के गांव निधावली में शनिवार की शाम को तालाब की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाया गया। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर लेखपाल शिवानी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर नापतौल की। जांच में यह भूमि तालाब की सरकारी संपत्ति पाई गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























