
UGC Act के खिलाफ दिल्ली पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई नोकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूजीसी कानून का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। यूजीसी कानून के विरोध में लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को हापुड़ से ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी और सदस्य मिलकर दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने यूजीसी कानून को काला कानून बताया और इसके खिलाफ जमकर आवाज उठाई। जैसे ही संगठन के लोग रामलीला मैदान के बाहर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारी विक्की शर्मा ने बताया कि दौरान उनकी दिल्ली पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई लेकिन प्रदर्शनकारी यूजीसी के खिलाफ आवाज उठाते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल देखा गया लेकिन प्रदर्शनकारी यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।
रामलीला मैदान, दिल्ली पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी दिल्ली पुलिस से कहासुनी हुई। उनका कहना है कि यूजीसी एक्ट मंजूर नहीं है। यूजीसी एक्ट को वापस लिया जाए। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष नानक चंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, अमरनाथ शर्मा, भरत लाल शर्मा, सौरभ कुमार, मनीष शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, गोविंद माधव पांडे, मनीष शर्मा आदि ने जोरदार प्रदर्शन किया जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्थाई जेल में डाल दिया।
#UGC
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867




























