
गढ़: सड़क हादसे के दौरान एक बाइक सवार की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि दिल्ली के बसंत विहार निवासी 25 वर्षीय बॉबी अपने साथी 30 वर्षीय विशाल निवासी बहजोई संभल के साथ बाइक पर सवार होकर संभल से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार की देर रात वह गढ़मुक्तेश्वर में होटल लीग्रांड के सामने पहुंचे तो बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से चिकित्सकों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया। विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कराया जो फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























