
Vector illustration of a bus driver.
होली पर हापुड़ डिपो को एक करोड़ की इंकम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो ने होली पर्व पर विभिन्न रुटों पर अतिरिक्त बसें चलाकर एक करोड़ रुपए कमाए है। इस कमाई से हापुड़ डिपो को अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद जगी है।
एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि हापुड़ डिपों ने विभिन्न रुटों पर होली पर अतिरिक्त बसे चलाकर यात्रियों को और बेहतर सुविधा प्रदान की जिससे हापुड़ डिपो को एक मार्च से अब तक एक करोड़ रुपए की आय हुई है। अब इस इंकम से प्रदेश व मंडल स्तर पर बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद जगी है।
रोडवेज मुख्यालय द्वारा होली प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। इसमें लगातार ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को वेतन से अलग इनाम धनराशि मिलेगी। यह हापुड़ डिपो में करीब 500 से अधिक चालक परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि मंडल को बेहतर प्रदर्शन करेगा।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926




























