
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एक निर्माणाधीन भवन पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पोस्टर उल्टा टांगने के मामले में गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भावनाओं के मद्देनजर निर्माणाधीन भवन से पोस्टर हटवाया।
मामदा शनिवार का है जब हापुड़ के अतर पुरा चौराहा पर निर्माणाधीन भवन पर लगे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पोस्ट पर लोगों की नजर पड़ी। पोस्टर को उल्टा देख लोगों ने विरोध किया। ऐसे में सभी ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को हटवाकर हालातों को काबू में किया।


























