
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तराई किसान यूनियन ने शनिवार को जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पर धरना देकर प्रदर्शन किया और निजी स्कूलों पर मनमानी के साथ-साथ अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही निजी अस्पतालों में भी लूट-खसौट का आरोप लगाकर लगाम लगाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का भी किसान संगठन ने विरोध किया। किसानों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठकर जमकर प्रदर्शन किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह ने बताया कि निजी स्कूलों और निजी अस्पतालों में जमकर लूट खसोट हो रही है। वहीं स्मार्ट मीटर भी लगाए जा रहे हैं जिससे जनता में भारी गुस्सा है। ऐसे में वह स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग करते हैं। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी अधिकारियों को सौपा। इस दौरान सरदार योगेंद्र सिंह, राजकुमार, रणवीर सिंह, चंद्रपाल, दीपक सिंधु, बबलू, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























